पडरौना। झांसी अस्पताल में हुई आगलगी की घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य ने शनिवार को निरीक्षण किया और स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी दी। इमरजेंसी और ओपीडी में मौजूद लोगों से इलाज के बारे में जानकारी लिया। आईसीयू और वार्ड में भी पहुंचकर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को चेतावनी दिया। उन्होने कहा कि किसी भी कीमत पर वार्ड में भीड़ नहीं होनी चाहिए। मरीज के साथ एक लोग ही रहेंगे। आगलगी की घटना की चर्चा करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों से सतर्कता बरतने को कहा। प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि इमरजेंसी में भीड़ थी। इस पर डॉक्टर और गार्डों का चेतावनी दिया गया है। बिना एप्रेन में रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों पर वेतन काटा जाएगा। सभी को चेतावनी दे दी गई है।
आयुष्मान कार्ड धारकों को अलग काउंटर पर मिलेगी दवा
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने वाले वाले आयुष्मान कार्डधारकों को इलाज तो मिलता था। अब उनको अलग काउंटर से दवा भी दी जाएगी। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने कहा। उन्होंने कहा कि आयुष्कमान कार्ड धारक को अलग काउंटर पर दवा उलब्ध कराई जाएगी। उनकी पर्ची पर आयुष्मान कार्ड नंबर दर्ज होगा। इससे लाभार्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी।