फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहभागिता से सशक्त होगी प्राथमिक शिक्षा

Thu, 22 Jan 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। बीआरसी परिसर में बुधवार को निपुण भारत अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें जनसहभागिता से पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बीडीओ कमलेश कुमार राय ने कहा कि शिक्षा की मजबूत नींव पूर्व प्राथमिक स्तर पर ही रखी जाती है। यदि इस स्तर पर बच्चों की सीखने की क्षमता को सही दिशा दी जाए, तो आगे की पढ़ाई सहज व प्रभावी बनती है। उन्होंने शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एफएलएन वंडर बाक्स के योजनाबद्ध प्रयोग के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा व सीखने की रुचि विकसित करने पर ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम को बीईओ रीता गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लन गोंड और संचालन मुनौव्वल अली ने किया।ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें