फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहालग से सड़क पर वाहनों का दबाव, हादसों में सात ने गंवाई जान

Thu, 25 Apr 2024 06:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सड़क हादसों में छह लोगों ने मंगलवार की रात और बुधवार को जान गंवाई। हादसे की वजह सहालग के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव बताया जा रहा है। हादसे की खबर मिलते ही घर वालों में चीख-पुकार मच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी की मौत सिर में चोट लगने की वजह से होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा एक चौकीदार की रात में मौत हो गई।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के दोहरा के शेखवापट्टी गांव निवासी सत्यानंद तिवारी(48) कसया के एक पेट्रोल पर काम करते हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। छहूं के एक निजी स्कूल के पास तुर्कपट्टी की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर सत्यानंद की मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। मृतक की तीन बेटियां पल्लवी(20),आकांक्षा(17),तन्नू(14) और बेटा अनमोल (14) है। पति की मौत के बाद पत्नी लक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल है। हाटा नगरपालिका के वार्ड नंबर 23 बाजार खास निवासी 22 वर्षीय माजिद अपने दोस्त के साथ बाइक से मंगलवार आधी रात को गोरखपुर की ओर से लौट रहे थे। ढाढ़ा के एक पेट्रोल पंप के पास हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि इनका साथी घायल हो गया।
कसया थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के पकडीहवा टोला निवासी अंगद पटेल (18) और रितेश सिंह (22) मंगलवार की शाम किसी कार्य से पकवाइनार गए थे। लौटते समय पकडि़हवा गांव के नहर के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अंगद पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौथा हादसा रामकोला थाना क्षेत्र के धनौजी खास निवासी 45 वर्षीय रामज्ञान को मंगलवार की रात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पांचवां हादसा बुधवार को दोपहर में हुई। रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर भाठ गांव निवासी 25 वर्षीय गोलू यादव बाइक से रामकोला जा रहे थे। सपहा तेलिया टोला गांव के पास बाइक बिजली पोल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल गोलू को लोगों ने रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। गोलू के माता-पिता का निधन हो गया है। गोलू अपने छोटे भाई आशीष के साथ रहता था। गोलू की शादी नवंबर में होनी थी। वह शादी की तैयारियों में जुटा था। छठे हादसे में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम के रामनगर टोला निवासी 55 वर्षीय खूबलाल यादव को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल खूबलाल की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सातवां मामला रामकोला थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी 60 वर्षीय सुभाष थाने में चौकीदार थे। मंगलवार की रात सड़क किनारे अचेत पड़े थे, लोगों ने रामकोला सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

-
-अलग-अलग हादसों में सभी लोगों की जान गई है। सिर में चोट लगने से ही मौत हुई है। इसलिए यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। लेकिन, हेलमेट लगाने से लोग परहेज कर रहे हैं। इसलिए सिर में चोट लगने से मौत के मुंह में समा रहे हैं। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। -रितेश सिंह एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें