फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वर्गीकृत सेवा मतदाता के प्रतिनिधि की मध्यमा उंगली में लगेगी अमिट स्याही

Thu, 25 Apr 2024 06:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सैनिक, अर्धसैनिक बल और विशिष्ट मतदाता वर्गीकृत सेवा मतदाता के तहत अपने प्रतिनिधि के जरिए भी मतदान कर सकते हैं। ऐसे मतदाताओं को अपना प्रतिनिधि चुनकर अवगत कराना होगा। बूथ पर आने वाले ऐसे वोटरों के नाम के आगे सीएसवी लिखा होगा। इसका मिलान कर संतुष्ट होने के बाद ही वोट डलवाएं और उनके हाथ की मध्यमा उंगली पर अमिट स्याही लगाएं।
विज्ञापन

उदित नारायण इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या छह में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक अशोक यादव ने कहा कि वर्गीकृत सेवा मतदाता बूथ पर अपना प्रतिनिधि भेजेंगे। उनका नाम वोटर लिस्ट से मिलान कर मतदाता पहचान संख्या नोट कर लें। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद भी उन्हें मतदान में शामिल होने का मौका दें। ऐसे मतदान करने वाले के मध्यम अंगुली में अमिट स्याही लगाएं। इसी तरह अन्य कक्षों में मास्टर ट्रेनरों ने पीठासीन अधिकारियों को दायित्वों के अलावा प्रशिक्षण में मतदान सामग्री, ईवीएम, माकपोल, मशीन सील करना, वोटिंग क्लोज करना तथा पत्रक पर हस्ताक्षर करने सहित मतदान प्रक्रियाओं का बारीकी से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने मतदान के दौरान ईवीएम में आई अचानक खराबी आदि के बारे में विस्तार से बताया।

0

डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण
पडरौना। उदित नारायण इंटर और उदित नारायण डिग्री कॉलेज के 22 कमरों में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन भी डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, विश्वसनीय और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह दस बजे प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम उमेश मिश्रा ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिकों से वार्ता भी की। उन्होंने मास्टर ट्रेनर की तरफ से ग्रीन पर सील, स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील, रबर स्टैम्प, मतदाता रजिस्टर (17क), एड्रेस टैग, लाख, मुहर पैड, एरोक्रास मार्क, कम्यूनिकेशन प्लान, वल्नरेबुल मतदेय स्थल, पीठासीन अधिकारी की डायरी, समस्त फार्म एवं लिफाफे, डमी बैलेट यूनिट के बारे में मिली जानकारी को ध्यान में रखने की सलाह दी। उन्होंने कार्मिकों को पीपीटी के अतिरिक्त ईवीएम के प्रयोग संबंधी जानकारी दी। और मतदान कार्मिकों से निर्वाचन के दौरान भरे जाने वाले सभी प्रपत्रों, विभिन्न तरह के लिफाफे, सील, पीठासीन डायरी और मॉकपोल के बाद अपनाए जाने वाली प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, डीआईओएस रविंद्र सिंह, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, डीडी कृषि अशीष कुमार, सर्वेश चंद्र श्रीवास्तव, अनील कुमार आदि मौजूद रहे।


0
19 कार्मिक रहे अनुपस्थित
पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में बुधवार को 1793 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इसमें से 19 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें