फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर ठगों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, पुलिस ने उप निबंधक से मांगा ब्योरा

Wed, 18 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। साइबर ठगी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी गई है। इसके लिए उप निबंधक को पुलिस ने पत्र लिखकर जेल भेजे गए आरोपियों और इनके रिश्तेदारों के नाम से बैनामा या एग्रीमेंट कराई गई जमीन का ब्योरा मांगा है। बाकी फरार चल रहे दो शातिर ठगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस परिजनों व रिश्तेदारों पर दबाव बना रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों पुलिस से बचने के लिए नेपाल में छिपे हैं। शातिर ठग मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इस कारण पुलिस इनका लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का गिरोह संचालित होने वाले गैंग के रंजीत यादव, विनोद यादव, विवेक यादव सहित चार सदस्यों को कप्तानगंज थाना क्षेत्र से मथौली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि पांच करोड़ से अधिक की संपत्ती साइबर ठगी से गैंग के सदस्यों ने अर्जित किया है। साइबर अपराध का तरीका और गैंग की सक्रियता जानने के बाद पुलिस ने इसकी जांच के लिए ईडी को भी सभी साक्ष्य भेजा है, क्योंकि देश से लेकर विदेश तक साइबर ठगों का नेटवर्क सक्रिय है। जेल भेजे गए चारों ठग जमीन रेहन लेने के अलावा वाहन, जमीन बैनामा कराया है। पुलिस ने खड्डा उप निबंधक को पत्र भेजकर आरोपियों की पांच साल के अंदर बैनामा लिए गए जमीन व कराए गए एग्रीमेट का ब्योरा मांगा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की संपत्ती को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करेगी। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के करीबियों से हुई लेन-देन का डिटेल जुटा रही है। इसके लिए अलग-अलग बैंकों से संपर्क कर रही है।
सीओ खड्डा उमेश भट्ठ ने कहा कि अवैध तरीके से अर्जित चल-अचल संपत्ति के मुकदमे में पुलिस की मांग पर उप निबंधक द्वारा संपत्ति का मूल्यांकन संपत्ति की प्रकृति (चल या अचल) और अपराध की गंभीरता के अनुसार किया जाता है। मूल्यांकनकर्ता संपत्ती का बाजार मूल्य निर्धारित करते हैं और यह मूल्य मुकदमे में महत्वपूर्ण कारक होता है। इसलिए सृजित संपत्ती को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। इसके मूल्यांकन के लिए उप निबंधक को पत्र लिखा गया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें