फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नहर की पटरी पर टू लेन सड़क का निर्माण शुरू, नेपाल तक भर सकेंगे फर्राटा

Wed, 18 Jun 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गंडक नहर पटरी पर बनाई जा रही सड़क। संवाद 
विज्ञापन
खड्डा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी के रास्ते नेपाल सीमा को जोड़ने वाली टू लेन सड़क के अधर में लटके 11.450 किलोमीटर हिस्से का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इसके बन जाने से पडरौना से नेपाल तक वाहन चालक बिना किसी रुकावट के फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन

पडरौना से नेपाल बार्डर (झुलनीपुर) तक मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी को टू लेन सड़क बनाने के क्रम में जनपद की सीमा में खड्डा क्षेत्र के बंजारी पट्टी गांव तक ही निर्माण हुआ है। इसके आगे महराजगंज जनपद की सीमा के चंदा गुलरभार तक 11.450 किलोमीटर हिस्सा नहीं बन सका था। इसके चलते लोगों की यात्रा में व्यावधान उत्पन्न होता था।
इसको लेकर सांसद विजय कुमार दुबे तथा विधायक विवेकानन्द पांडेय ने उच्चस्तर पर इस मामले को उठाया था। विधानसभा में विधायक ने प्रश्न भी पूछा था। अब इनके प्रयास के बाद वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बताते चलें कि महराजगंज जनपद सीमा में झुलनीपुर नेपाल बार्डर तक सड़क बन चुकी हैं केवल 11.450 किलोमीटर हिस्सा कुशीनगर जनपद के खड्डा क्षेत्र में नहीं बन पाया था।
विज्ञापन


सड़क निर्माण शुरू होने पर जयप्रकाश सिंह, महेंद्र शुक्ला, युवा नेता आनन्द सिंह, विनोद जायसवाल, अंकुर श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, मुन्ना अंसारी, अमर चौहान आदि ने खुशी व्यक्त की है।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जेसी शर्मा ने बताया कि नहर की पटरी सड़क के बाकी बचे हिस्से का निर्माण शुरू हो गया है। इसके पूरा होते ही नेपाल तक आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें