फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन अलर्ट: कुशीनगर में CM योगी का संभावित दौरा, देंगे बड़ी सौगात; डीएम-एसपी ने किया स्थल निरीक्षण

Tue, 07 Jul 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने टेकुआटार स्थित दुलहिन जगन्नाथ कुंवरि इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा और रामकोला एसओ चंद्रभान सिंह को कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों की साफ-सफाई, समतलीकरण और आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार जायजा लेते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने टेकुआटार स्थित दुलहिन जगन्नाथ कुंवरि इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचकर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान हेलीपैड, वीवीआईपी पार्किंग, जर्मन हैंगर, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकेश वर्मा और रामकोला एसओ चंद्रभान सिंह को कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सभी मार्गों की साफ-सफाई, समतलीकरण और आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे जर्मन हैंगर का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार जनसभा में करीब पांच से छह हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम में जनसभा के साथ विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास और समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें