दुदही (कुशीनगर)। बिहार की जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन हेड देवपालिक गुप्ता के निधन पर पार्टी के संस्थापक एवं बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने देवपालिक गुप्ता के बड़े भाई एवं पत्रकार तारकेश्वर गुप्ता से मोबाइल फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशांत किशोर गुरुवार की सुबह सात बजे देवपालिक गुप्ता के पैतृक गांव कुशीनगर जिले के गोड़रिया पहुंचेंगे। वह देवपालिक गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। देवपालिक गुप्ता का अंतिम संस्कार क्षेत्र की बांसी नदी के मलाही घाट पर रीति-रिवाज के अनुसार किया जाएगा। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और परिचितों में शोक का माहौल है। देवपालिक गुप्ता के बड़े भाई पत्रकार तारकेश्वर गुप्ता ने प्रशांत किशोर के गोड़रिया पहुंचने और अंतिम संस्कार में शामिल होने की जानकारी दी।