कस्बे की पंजाब चीनी मिल में आयोजित अखंड पाठ शनिवार को समाप्त हो गया। चीनी मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कस्बे की महिलाओं और बच्चों ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
सरदार जसवीर सिंह ने बताया कि त्रिवेणी चीनी मिल जो पंजाब चीनी मिल के नाम से भी जानी जाती है, यहां चीनी मिल चलने के पहले इस गुरुद्वारे में मिल प्रशासन की ओर से अखंड पाठ कराया जाता है। चीनी मिल के सभी अधिकारी व कर्मचारी अखंड पाठ में शामिल होकर गुरुद्वारा में मत्था टेककर प्रसाद लेते हैं। यह परंपरा बहुत पुरानी है।
इस मौके पर चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी, केन मैनेजर एसके त्रिपाठी, फैक्ट्री मैनेजर मानवेंद्र राय, आनंद मिश्रा, अजय पांडेय, संजय चौबे सहित चीनी मिल के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।