फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला के घर में घुसे प्रधान, बेटे ने पीटा

Thu, 23 Oct 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के एक गांव के प्रधान गांव की एक महिला के घर में घुस गए। तभी महिला का बेटा पहुंच गया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि एक गांव के प्रधान विदेश रह रहे एक व्यक्ति की पत्नी से दीपावली की पूर्व संध्या पर आगामी चुनाव में समर्थन मांगने चले गए। उस समय महिला का लड़का भी घर पर नहीं था। प्रधान व महिला एक कमरे में बंद हो गए। इसी बीच महिला का 20 वर्षीय बेटा घर आ धमका और अपनी मां को घर में ढूढने लगा। बाद में उसे एक कमरे में बातचीत होने की आहट मिली तो वहां पहुंचा तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।
आवाज लगाने पर फाटक खुला तो प्रधान कमरे से भागना चाहे। युवक ने उनकी पिटाई कर दी। प्रधान युवक के कभी पैर तो कभी इज्जत की दुहाई देते रहे। बात बढ़ते देख प्रधान ने किसी तरह युवक के चंगुल से भाग खड़े हुए और शुभचिंतकों से युवक को समझने की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें