बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिसवा शुक्ल गांव के युवक बुधवार की शाम को लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन करने गांव के पास मझन नाले के पास जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ दलित युवकों से विवाद हो गया।
विवाद के बाद दोनों पक्ष के युवक गांव में पहुंचे और गांव के में लगी अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गोबर फेंक दिया। इसकी जानकारी पर गांव में पुलिस पहुंच गई और दलित समाज के आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया।
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है। वहीं घटना में शामिल युवक घर छोड़कर भाग गए है। सिसवा शुक्ल गांव में दीपावली पर्व पर कुछ युवक लक्ष्मी जी की मूर्ति रखे थे। बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन करने के लिए युवक गांव से निकले। डीजे की धुन पर डांस करते हुए मझन नाले पर विसर्जन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गांव में ही दलित युवकों से विवाद हो गया। जुलूस में शामिल युवकों ने गांव में लगे अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ दिया और गोबर फेंके, गांव के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान गांव में पुलिस नहीं थी।
पुलिस की लापरवाही से विवाद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई और माहौल को शांत कराई। इसके बाद पुलिस की मौजूद में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन देर शाम को हुआ।
बोदरवार चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि गांव में दो पक्ष के युवक आपस में विवाद किए हैं। अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है। गांव में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस तैनात है।