पडरौना। डीएम आवास के बगल में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे बिजली का तार टूटने से रविंद्र नगर धूस समेत करीब 70 गांवों की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक ठप रही। इसके चलते डीएम एवं एसपी आवास, सर्किट हाउस, कलक्ट्रेट, छावनी, पुलिस लाइन व मेडिकल कॉलेज की आपूर्ति ठप होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डीएम आवास के बगल में मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे बिजली का तार टूट कर गिर गया, जिसे दोपहर करीब दो बजे ठीक किया जा सका। बिजली का तार टूटने से रविंद्रनगर धूस समेत करीब 70 गांवों की बिजली सप्लाई दोपहर दो बजे तक ठप रही। बिजली का तार गिरने के कारण हाॅस्पिटल फीडर बंद करना पड़ा।
वहीं रोड क्राॅसिंग के कारण हादसे के डर से साखोपार फीडर, भटवलिया फीडर, टाउन फीडर को भी बंद करना पड़ा। इस दौरान केवल मेडिकल कॉलेज फीडर की सप्लाई जारी रही, अन्य फीडर बंद रहे। बिजली सप्लाई ठप होने से साखोपार फीडर से जुड़े करीब 40 गावाें, भटवलिया फीडर से जुड़े करीब 16 गांवों, रविंद्र नगर धूस, डीएम एवं एसपी आवास, सर्किट हाउस मेडिकल कॉलेज की सप्लाई ठप रही।