फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सौतेली मां की हत्या में बेटा-बहू को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 31 May 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। सौतेली मां के पेट में हंसिया घोंपकर हत्या करने के आरोपी बेटा-बहू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भिजवा दिया। इस घटना की चर्चा दूसरे दिन भी गांव वालों में रही। आरोपी के दोनों बच्चों को पुलिस ने ननिहाल वालों को सुपुर्द कर दिया। देर रात छोटी गंडक नदी के किनारे परिजनों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मिश्री उर्फ गोबरी प्रजापति की दूसरी पत्नी रीता की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मिश्री की तहरीर पर आरोपी सुनील और इसकी पत्नी अनीता पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव का दाह संस्कार परिजनों ने छोटी गंडक नदी के किनारे कर दिया। सुनील का छोटा बेटा नौ वर्षीय नीरज और सूरज को पुलिस ने उसके मामा की सुपुर्दगी में दे दिया है। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें