फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छिनैती के मामले में तह तक पहुंची पुलिस, खुलासा जल्द

Mon, 23 Mar 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव के अहीर टोली में हुई छिनैती की वारदात की तह तक पुलिस पहुंच चुकी है। वारदात के बाद से ही पुलिस की जांच की सुई पीड़ित के ईद-गिर्द घूमती नजर आ रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, घटना के संबंध में पीड़ित की तरफ से दिए गए शुरुआती बयानों और बाद की पूछताछ में काफी अंतर पाए जाने पर संदेह हुआ तो जांच के लिए टीम गठित कर दी गई,ताकि वारदात की सत्यता का पता चल सके। गठित टीम की जांच में पीड़ित की थ्योरी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। पुलिस को शक है कि आपसी लेन-देन या किसी अन्य निजी विवाद को छिपाने के लिए छिनैती की कहानी रची गई हो सकती है। मामले में रविवार को एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ बीके सिंह ने रामकोला थाने में बातचीत की।
बता दें कि बीते शुक्रवार देर शाम विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही निवासी सुंदर लाल निषाद पुत्र रामायण निषाद बाइक से डिग्गी में 2.85 लाख रुपये और जेब में 20 हजार रुपये समेत कुल 3.05 लाख रुपये गोरखपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार से घर बनवाने के लिए लेकर दुदही जा रहे थे। अभी वे रामकोला थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-पडरौना मार्ग स्थित ग्राम सभा चंदरपुर अहीर टोली के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर बाइक गिरा दी और रुपये छीनने लगे। सुंदर लाल के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की और बाइक की डिक्की में रखे 2.85 लाख रुपये निकाल कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें