फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से सब्जी विक्रेता घायल

Mon, 23 Mar 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के पटहेरिया-समउर मार्ग पर नरायनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उन्हें पटहेरिया के निजी क्लीनिक ले गए। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के पुरैना कटया निवासी 55 वर्षीय कमला प्रसाद सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। वे रविवार की दोपहर साइकिल से पटहेरिया चौराहे पर सब्जी बेचने जा रहे थे। नारायणपुर गांव के पास सामने से आ रहे पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें पटहेरिया स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक ले गए। उधर, मौका पाकर पिकअप चालक पिकअप लेकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें