फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थानाध्यक्ष पर 50 हजार मांगने का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुबेरस्थान थानाध्यक्ष पर 50 हजार रुपये नहीं देने पर कमरे में बंद कर पिता-पुत्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। गल्ला लेकर जा रहे व्यापारी की गाड़ी थानाध्यक्ष ने पकड़ ली।
विज्ञापन

आरोप है कि कागज दिखाने के बाद नहीं छोड़ा तो व्यापारी का बेटा मोबाइल में वीडियो बनाने लगा। इस पर थानाध्यक्ष भड़क गए और कमरे में बंद कर पिटाई की। इसमें व्यवसायी के कान का पर्दा भी डैमेज हो गया है, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को एसपी से मिलकर पिता-पुत्र थानाध्यक्ष की शिकायत की। एसपी ने सीओ से जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के चौराखास गांव निवासी शिवपूजन चौहान गल्ला का व्यवसाय करते हैं। आरोप है कि 12 जनवरी को सुबह करीब आठ बजे पिकअप से गल्ला लेकर सिकटा के तरफ से आ रहे थे। कुबेरस्थान थाना के सामने कुछ पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रोका और थानाध्यक्ष के पास भेजा। उन्होंने गल्ला और गाड़ी का कागज मांगा। मोबाइल में मौजूद कागज दिखाया तो उन्होंने हार्ड कॉपी की मांग की। गल्ला व्यापारी ने बेटे को फोन किया। कुछ देर बाद उसका बेटा लाइसेंस का हार्ड कॉपी लेकर थाने पर पहुंच गया। आरोप है कि कागज देखने के बाद एक सिपाही के माध्यम से 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

रुपये देने से मना करने पर थानाध्यक्ष गाली देने लगे इस पर व्यवसायी का बेटा मोबाइल में वीडियो बनाने लगा। यह देख थानाध्यक्ष भड़क गए और मोबाइल बंद करने की बात कहते हुए पिटाई कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ से जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं एसओ का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें