फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने गोवंशीय लदा ट्रक पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गोवंशीय लदा ट्रक पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

30 गोवंशीय पशु मुक्त कराए गए, इनमें 25 गाय शामिल
सलेमगढ़(कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से लदा एक ट्रक पकड़ा। ट्रक में 25 गाय, तीन बछड़े और एक बैल लदा था। एक गाय मृत अवस्था में पाई गई। पुलिस ने एक तस्कर को भी पकड़ा है। दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि पशु लदा ट्रक खलीलाबाद से आ रहा है। वह बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक जाएगा। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी। एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर एक ट्रक आकर रुका। संदेह होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 30 पशु लदे मिले। पुलिस ने ट्रक से एक तस्कर को भी पकड़ा। उसका नाम अल्लारखा है और ग्राम गुलरिहा, खलीलाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ पशुक्रूरता एवं गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें