फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देह व्यापार रोकने में पुलिस और प्रशासन बैकफुट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर देह व्यापार के धंधे का केंद्र बन गया है। यह हम नहीं कह रहे हैं। प्रशासन और पुलिस की तरफ से पूर्व के वर्षों में इस धंधे में संलिप्त महिलाओं तक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन कार्रवाई भी करती रही है, लेकिन यह बदस्तूर जारी है। शायद ऐसे देह व्यापार के धंधे में संलिप्त लोगों पर प्रशासन की तरफ से लगाम लगाना मुश्किल दिखाई दे रहा है। इसकी वजह जो भी हो लेकिन यह बुद्ध की पवित्र और पूजनीय धरा को अपवित्र कर रहा है। इसके बावजूद प्रशासन में सक्रियता और संजीदगी नहीं दिखाई दे रही है।
देह व्यापार से संबंधित एक मामला शुक्रवार को फिर सामने आया। वह भी उसी गेस्ट हाउस का जिसमें 2023 में तत्कालीन एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और सीओ कुंदन सिंह ने दबिश दी थी। जिसमें संचालक के पास गेस्ट हाउस संचालन संबंधित कोई कागजात व एनओसी नहीं उपलब्ध कराने के मामले में सील कर दिया गया था। इसी गेस्ट हाउस में फिर शुक्रवार दोपहर बाद एसडीएम डाॅ. संतराज सिंह बघेल व पुलिस की मौजूदगी में दबिश दी गई। इसमें गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक रूप में अनेक जोड़े युवक-युवतियां पकड़े गए। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और गेस्ट हाउस सील कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम कसया डॉ. संत सिंह बघेल ने कहा कि यह गेस्ट हाउस नहीं खुलेगा। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त गेस्ट हाउस व उनके संचालकों को चेतावनी है कि इससे दूरी बनाए और कुशीनगर बौद्ध तीर्थ स्थल की मर्यादा को तार-तार होने से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें