फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिशन शक्ति 6.0 के तहत सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों और शहरी क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं को किया जा रहा जागरूक
विज्ञापन


पडरौना। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत पुलिस सक्रिय है। विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों और मिशन शक्ति केंद्रों की ओर से ग्रामीण व शहरी इलाकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व छात्राओं से संवाद कर उन्हें कानूनी अधिकारों की जानकारी दे रही हैं। साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, बाल विवाह और अन्य महिला अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम साइबर अपराधों से बचाव के तरीके भी बता रही है। अनजान कॉल और संदिग्ध लिंक पर बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। आपात स्थिति में सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें