मंसाछापर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के घूरछपरा गांव के गंभीर छपरा टोले स्थित पंचायत भवन में रविवार रात चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर सामान और अभिलेख चोरी कर लिए। पंचायत सहायक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत घूरछपरा के राजस्व गांव गंभीर छपरा स्थित पंचायत भवन से चोर दो बड़ी बैटरी, एक इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर और कुछ अभिलेख उठा ले गए। सोमवार सुबह पंचायत सहायक के पिता भवन पहुंचे तो ताला टूटा मिला। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने जांच की। पंचायत सहायक सुमन भारती ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद