बरवां फार्म में प्रधानमंत्री के लिए तैयार हो रहा मंच।संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
पीएम के लिए बन रहा आठ फीट ऊंचा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित राजकीय आलू प्रक्षेत्र कसया (बरवां फार्म) के 17 एकड़ क्षेत्रफल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होनी है। यहां तैयारियां जोरों पर हैं। पंडाल, मंच, स्विस कॉटेज व अस्थाई पीएमओ तैयार किया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग जेई आरएन राव ने बताया कि प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 50 हजार कुर्सियों का प्रबंध आमजन के बैठने के लिए किया जा रहा है। पंडाल एक लाख लोगों की क्षमता का बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री की जनसभा को संबोधित करने वाले मंच की जमीन से ऊंचाई आठ फीट होगी। यह 60 गुणा 40 फीट अर्थात 2400 वर्ग फीट में बनाया जा रहा है। बगल में चार स्विस कॉटेज बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक का साइज 50 गुणा 50 अर्थात 2500 वर्ग फीट का होगा। इसमें प्रधानमंत्री के लिए दो और राज्यपाल व मुख्यमंत्री के लिए एक-एक बनाया जा रहा है।