फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिट्टी भराई की जगह रोटावेटर से की सड़क की जुताई

Tue, 05 Nov 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों में मनमानी की जा रही है। मजदूरों से मिट्टी भराई कराने के पहले सड़क को रातोंरात रोटावेटर से जुताई करा देने और साइट पर मजदूरों से कार्य होता दिखाने के लिए सड़क पर हाथों में फावड़ा पकड़ा फोटो अपलोड करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चकचिंतामणि गांव में पकड़ियार-रामकोला मार्ग से महंथ के खेत तक मिट्टी भराई हो रही है। इसमें फावड़ा लेकर खड़े मजदूरों का फोटो भी अपलोड किया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि एक दिन पूर्व यह सड़क नहीं भरी गई थी। लेकिन सुबह देखा कि सड़क भर दी गई है। गांव के लोगों ने बताया कि रात में रोटावेटर से जुताई कर दी गई है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि मनरेगा योजना में जियो टैगिंग से फोटो अपलोड करने में खेल हो रहा है। एक-दो दिन में ही सड़कों की भराई करा दी जा रही है। मस्टररोल दो सप्ताह तक चल रहा है। उसी तरह रोटावेटर से जुताई करने के बाद मजदूरों का फोटो अपलोड किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिकेश कुशवाहा का कहना है कि किसने सड़क की जुताई कराई है, इसकी जानकारी है। ग्राम सचिव अवनीश कुमार त्रिपाठी का कहना है रोटावेटर चला है, पर किसने चलवाया है यह पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें