गुरवलिया बाजार। किसानों की समस्या और समितियों की पड़ताल करने सोमवार को जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव नीरज गोंड तमकुही ब्लॉक के बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) महुअवां बुजुर्ग पहुंचे। गोदाम में रखी खाद का मिलान किया। सचिव को खाद-बीज की समस्या के निराकरण के निर्देश दिए। संवाद