फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनपदीय कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
जनपद स्तरीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में सम्मानित होते प्रतिभागी।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। समता इंटर कॉलेज लछिया परिसर में सोमवार को 70वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय कुश्ती में तहसील स्तरीय टीमें शामिल हुईं। विभिन्न भार व आयु वर्ग में आयोजित कुश्ती में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


बीएसए अनिल कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-14 बालक फ्री स्टाइल में जुबैर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 30 किग्रा भार में रुखसार खातून और 54 किग्रा में सिंधी सिंह प्रथम रहीं। अंडर-17 ग्रीको रोमन में 48-51 किग्रा वर्ग में मोहम्मद सुहैल और 55-60 किग्रा में अभय गोविंद राव प्रथम रहे। फ्री-स्टाइल में 45-48 किग्रा में आदित्या यादव, 48-51 किग्रा में कर्मधीर यादव, 51-55 किग्रा में पवन, 55-60 किग्रा में अंकुर कुशवाहा, 65-71 किग्रा में अमर यादव और 92-110 किग्रा में सम्राट सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में फ्री-स्टाइल के 57 किग्रा में राहुल कुमार यादव और 74-79 किग्रा में रितेश यादव प्रथम रहे। विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का संचालन मंडलीय व्यायाम शिक्षक (बेसिक) अनिल कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान खेल सचिव माध्यमिक अनंत कीर्ति शिखर, प्रधानाचार्य श्रीराम यादव, नंदकिशोर यादव, हरिकेश सिंह, अंशुमान पांडेय, मदन प्रसाद यादव, शशांक शेखर सिंह, संजय सिंह पहलवान, अरुण कुमार, पंकज कुमार यादव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सूरज कुमार, लाल बचन गुप्ता, शिवा पहलवान, राजेश यादव, उदल प्रसाद, संतोष चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें