फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया के तीन अस्पतालों में डॉक्टर नदारद, ओटी में खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से सोमवार को निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। सीएमओ के निर्देश पर गठित जांच टीम ने शहरके पडरौना मार्ग पर टीम ने ओम साईं हॉस्पिटल, सोनमती हॉस्पिटल और स्टार हॉस्पिटल सहित तीन अस्पतालों की जांच की।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल डॉ. हिमांशु मिश्रा, डॉ. मार्कंडेय चतुर्वेदी, डॉ. मनोज राय और डॉ. सुभाष के निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में कई कमियां सामने आईं। जांच टीम को कुछ अस्पतालों में चिकित्सक उपलब्ध नहीं मिले। वहीं अस्पतालों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाएं भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। जांच टीम ने तीनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने अस्पताल संचालकों को मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें