फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिलाड़ियों ने दिखाए करतब, झांकियों ने मोहा मन

Wed, 03 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
समउर बाजार डोल मेला में उमड़ी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। समउर बाजार का दो दिवसीय ऐतिहासिक डोल मेला रविवार की शाम से शुरू होकर सोमवार देर रात सकुशल सम्पन्न हो गया। मेले में कुल तीन अखाड़े शामिल हुए। सभी अखाड़ों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम व नृत्य प्रस्तुत हुआ। सभी अखाड़ों को अलग अलग प्रस्तुति के लिए प्रशासन के तरफ से इन्हे पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बिहार बार्डर पर स्थित समउर बाजार के डोल मेला में यूपी-बिहार के लोगो की भारी भीड़ जुटती है। हर साल की तरह मेले में कुल तीन अखाडे बनाए गये थे। तीनों आखडे में आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब के साथ भक्ति, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय गीत पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।
अखाडा नंबर एक को नृत्य, सजावट व भक्ति गीत के लिए जबकि अखाड़ा नंबर दो को देश भक्ति गीत, बेहतरीन साउंड व पुराने ज़माने का मशहूर भोजपुरी गीत पर पुरस्कृत करने तथा अखाडा नंबर तीन को पुराने भोजपुरी गीत पर भाव पूर्ण नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर तीनों अखाड़ों के आयोजक व कलाकार काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें