खड्डा। थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के दूसरे समुदाय के एक युवक पर अपनी दो नाबालिग बेटियों का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए तहरीर देकर बताया कि 16 अगस्त को गांव के एक युवक ने अपने सहयोगी के साथ उनकी 14 और 16 वर्षीय बेटियों को बाइक से अगवा कर ले गया। दूसरे दिन बड़ी बेटी घर लौट आई थी, जबकि छोटी बेटी अभी भी लापता है। घर लौटी बड़ी बेटी ने बताया कि उसे धर्म परिवर्तन कराकर शादी कराने की बात कही जा रही थी। इस संबंध में खड्डा थाने के इंस्पेक्टर (क्राइम) अवधेश उपाध्याय ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक किशोरी का डाक्टरी परीक्षण सहित अन्य कार्रवाई चल रही है। दूसरी लड़की की बरामदगी के प्रयास जारी है।