फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने के लिए रची थी खुद के अपहरण की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज चुकाने के लिए रची थी खुद के अपहरण की साजिश
विज्ञापन

सर्विलांस के जरिए कप्तानगंज के पास पकड़ा गया साजिशकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी से लापता युवक के अपहरण की झूठी कहानी से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। सर्विलांस टीम ने उसके नंबर के जरिए पता लगाकर उसे कप्तानगंज के निकट पकड़ लिया। इस दरम्यान पुलिस घंटो परेशान रही। पूछताछ में उसने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने अपहरण की साजिश रची थी।
खड्डा पुलिस को रविवार शाम बंजारीपट्टी गांव के निवासी अभिमन्यु शर्मा ने सूचना दी थी कि उसके भाई रतन शर्मा का अपहरण हो गया है। उसके मोबाइल से 40 हजार रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सीओ खड्डा शिवाजी सिंह के नेतृत्व में खड्डा के एसआई पीके सिंह, एसओ हनुमानगंज पंकज गुप्ता की टीम ने एसपी को सूचना देकर खोजबीन शुरू कर दी थी। इसमें एसओजी व सर्विलांस टीम को भी शामिल किया गया। कप्तानगंज थाने के एसओ संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार देर रात कप्तानगंज के पास रतन शर्मा को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में रतन ने पुलिस को बताया कि उस पर 40 हजार रुपये का कर्ज था। कर्ज देने वाले अपनी रकम मांग रहे थे। उसने सोमवार को ही देने का वादा किया था। कोई व्यवस्था नहीं हो पाई तो अपने अपहरण का नाटक किया। उसने अलग अलग लोगों से दिल्ली में अपने भाई को अपहरण की सूचना भिजवाई थी। अपने खाते में 40 हजार रुपये डालने को कहा था। रतन ने बताया कि वह बिहार के वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन चला गया। वहां से ही पैसा मांगने लगा। इसके बाद पैसेंजर ट्रेन से कप्तानगंज स्टेशन के पहले खुशहाल नगर हाल्ट पर उतर गया। वहीं पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

एसआई पीके सिंह ने बताया कि रतन शर्मा ने कर्ज चुकाने के लिए अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। कप्तानगंज से रतन को पकड़ लिया गया है। पहले उसने इधर-उधर की कहानी बताई। बाद में हकीकत बता दिया। उसे कागजी कार्रवाई पूरा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें