फार्मासिस्टों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार
प्रदेश सरकार पर मांगों के प्रति उदासीन होने का लगाया आरोप
पडरौना। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 20 सूत्री मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने बृहस्पतिवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। चेतावनी दी यदिमांगें नहीं मानी गईं तो यह आंदोलन लंबा चलेगा। कार्य बहिष्कार के दौरान कामकाज ठप रहने से अस्पतालों में आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव और मंत्री नवीन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिले भर के फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू किया। यह कार्य बहिष्कार 16 दिसंबर तक चलेगा।
संगठन के मंत्री नवीन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। पांच से आठ दिसंबर तक सभी फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। बृहस्पतिवार से 16 दिसंबर तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे।
फाजिलनगर सीएचसी के फार्मासिस्ट संवर्ग ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस दौरान फार्मासिस्ट नरेंद्र सिंह, रुपेशचंद्र, पवन मिश्रा, अमरजीत जायसवाल, मनोज सिंह, महबूब, निजामुद्दीन, हिमांशु, नेहा यादव आदि मौजूद थीं।