फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी नदी पर पीपा पुल लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बाँसी नदी में प्रस्तावित पीपे के पुल निर्माण की मांग को लेकर बाँध पर प्रदर्शन करते गांव के लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बांसी नदी पर पीपा पुल लगाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कार्य शीघ्र न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। पिपराघाट के बुटन टोला और जयपुर के बीच बहने वाली बांसी नदी पर दो साल पहले पीपा का पुल लगाने के लिए शासन से मंजूरी मिली थी। करीब एक वर्ष से पीपा पुल निर्माण की सामग्रियां भी आ चुकी हैं, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे नाराज गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार को बांध पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी पीपा पुल लगाने का कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो आंदोेलन होगा।
प्रदर्शन कर रहे गांव के लोगों ने कहा कि बांसी नदी पर पुल नहीं होने से बुटन टोला, जयपुर, रानीगंज, ब्रह्मपुर, शिव टोला समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन में दिक्कतें होती हैं। उन्हें गोला घाट व पिपराघाट होकर आना-जाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर गांव के लोग बांसी नदी पर पीपे का पुल लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए शासन ने करीब दो वर्ष पहले यहां पीपे का पुल लगाने की मंजूरी देते हुए करीब एक वर्ष पहले यहां निर्माण सामग्रियां भेज दी। इसके बावजूद अब तक पीपा पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है। जयपुर के श्रीकांत सिंह पटेल और बुटन टोला के पन्नालाल यादव ने कहा कि यदि बांसी नदी पर पीपा पुल का निर्माण हो जाय तो कई गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान सुखल निषाद, नंदलाल यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, सत्येंद्र यादव, जग्गू निषाद, खेलन यादव, जयराम निषाद, अमर यादव, धर्मेंद्र निषाद, बलिस्टर यादव, मुन्ना निषाद, पंचानन यादव, सुरेश यादव, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें