फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तैनाती बूथ पर मतदान करेंगे उस लोकसभा क्षेत्र के कार्मिक

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उदित नारायण इंटर कालेज में आयोजित मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में उपस्थित डीएम उमेश मिश्रा व सी
विज्ञापन
पडरौना। इस बार भारत चुनाव आयोग ने मतदान कर्मियों को मतदान करने के लिए नई व्यवस्था दी है। इसके तहत यदि मतदान कार्मिक उसी लोकसभा क्षेत्र का है मतदाता, जहां उनकी तैनाती है तो वह अपने तैनाती बूथ पर ईवीएम के जरिए मतदान कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कही। वे बृहस्पतिवार को नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में जानकारी दे रहीं थी। उन्होंने बताया कि यदि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी का नाम जिस लोकसभा क्षेत्र के मतदाता सूची में है और उनकी चुनाव ड्यूटी उसी लोकसभा क्षेत्र के किसी बूथ पर है तो वह अपना मत अपने बूथ पर ईवीएम के जरिए दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें पहले ही प्रमाण पत्र जारी दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित मतदाताओं को प्रपत्र 12 के साथ ड्यूटी पत्र और मतदाता पहचान पत्र की फोटो काॅपी के साथ आवेदन करना पड़ेगा। इसके पहले डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि मतदान कर्मी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें, ताकि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपंन्न हो। इस दौरान उन्होंने मतदान कार्मिकों से वार्ता करते हुए कहा कि जो बातें समझ में न आए उसे दोबारा ट्रेनर से पूछ लें। प्रशिक्षण के दौरान मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया से मास्टर ट्रेनर द्वारा ग्रीन पेपर सील, स्पेशल टैग, पिंक पेपर सील एवं रबर स्टैंप ,मतदाता रजिस्टर (17क), एड्रेस टैग, लाख (लाह), मोहर पैड, एरोक्रास मार्क,पीठासीन अधिकारी की डायरी, डमी बैलेट यूनिट के बारे में बताया गया। सीडीओ ने बताया कि चार दिवसीय इस प्रशिक्षण में कुल 7170 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है, जिसमें प्रत्येक दिन 1793 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हो रहा है। अनुपस्थित मतदान कार्मिक 26 की दोपहर एक बजे से प्रशिक्षण अवश्य कर लें, अन्यथा कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण के तीसरे दिन बृहस्तिवार को 13 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
इस दौरान परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. राम जियावन मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, डीसी मनरेगा राकेश, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें