फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 30 किमी पैदल चलकर इटहिया धाम में किया जलाभिषेक

Tue, 25 Aug 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव में सोमवार को श्री डाक कांवड़ रनिंग यात्रा का आयोजन हुआ। सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले युवा 30 किलोमीटर पैदल चलकर इटहिया धाम पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

रामचंद्र जायसवाल की अगुवाई में नारायणी नदी के ठोकर नंबर तीन से नदी का पवित्र जल भरकर युवाओं ने डाक कांवड़ यात्रा शुरू की। करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय कर महराजगंज जनपद के पंचमुखी शिव धाम इटहिया पहुंचे। वहां भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजता रहा।
इस दौरान किशन चौहान, अंकित, पवन जायसवाल, कृष्णा जायसवाल, अंकित यादव, सूरज चौहान, मुन्ना यादव, संतराज चौहान, संदीप श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह बेंगा, साधु, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें