फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कौशल निखारने में जुटे अखाड़ाें के खिलाड़ी

Tue, 25 Aug 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। एक सितंबर से सेवरही कस्बे में शुरू हो रहे दो दिवसीय महावीरी अखाड़ा डोल मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अखाड़ा संचालक हनुमान प्रतिमाओं को नया रूप देने में जुटे हैं। उत्कृष्ट खेल कौशल के प्रदर्शन के लिए खिलाडि़यों ने नियमित अभ्यास तेज कर दिया है।
विज्ञापन

सेवरही में आयोजित होने वाले डोल मेले श्री बड़ा अखाड़ा, स्वर्णकार संघ अखाड़ा, छत्रपति शिवाजी अखाड़ा, महाराणा प्रताप अखाड़ा, वीर बंदा बैरागी अखाड़ा, भीमसेन अखाड़ा, आजाद अखाड़ा और वीर भगत सिंह अखाड़ा सहित आठ अखाड़ों के खिलाड़ियों ने तैयारी तेज कर दी है। इसमें उत्कृष्ट खेल कौशल के प्रदर्शन के साथ हनुमान प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां निकाली जाती हैं। दूर-दराज के कलाकार अपनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हैं। सभी अखाड़ों में शस्त्र पूजन हो चुका है। रविवार देर रात तक अखाड़ों के खिलाडि़यों का अभ्यास जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें