फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवरही के लोगों ने प्रदर्शन किया

Fri, 05 Aug 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से नाराज नगर पंचायत सेवरही के अंबेडकर के लोगों ने शुक्रवार को सुबह प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण तुरंत शुरू नहीं किए जाने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

 सेवरही नगर पंचायत के अंबेडकर नगर मुहल्ले की मुख्य सड़क का निर्माण तीस लाख की लागत से होना है लेकिन तीन माह पहले कार्यदायी संस्था ने सड़क की खुदाई कराकर वैसे ही छोड़ दिया है। इससे इस मार्ग से आने जाने वालों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि जब भी बरसात होती है तो मार्ग पर पानी भर जाता है और लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। करीब एक घंटे तक नारेबाजी कर प्रदर्शन के बाद लोग यह चेतावनी देकर लौट गए कि सड़क निर्माण कार्य तुरंत शुरू नहीं किए जाने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पप्पू जायसवाल, लव जायसवाल, हसमुल्लाह, लालजी खरवार, आशीष, रिंकू गौतम, संदीप गौतम, रहीम, विजय, दूधनाथ, मुकेश, ऋतुराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें