फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्राम चौपाल में लोगों की समस्याओं पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक/मथौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत परसौनी खुर्द और मोतीचक क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को ग्राम चौपाल आयोजित हुई। इसमें गांव की साफ-सफाई, पेयजल, नाली, सड़क समेत विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी मोनू कुमार लोगों को सरकार की तरफ से चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाएं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राम प्रधान मजीदन खातून ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान आलमगीर खान, पंचायत सहायक सलमा खातून, रेकाबुदीन, सुमन गुप्ता, लक्ष्मीना गुप्ता आदि मौजूद रहे। लोगों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। लक्ष्मीपुर की चौपाल में आई शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया। ग्राम प्रधान अकमल हुसैन व वीडीओ समरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें