फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री का जगह-जगह स्वागत

विज्ञापन
डॉ. बच्चा पांडेय नवीन को स्वागत करते भाजपा के लोग।संवाद
विज्ञापन
सुकरौली/पटहेरवा/पिपरा कनक। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री डाॅ. बच्चा पांडेय का जगह-जगह स्वागत किया। क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने के बाद वे जिले में पहली बार आए थे। गोरखपुर से कुशीनगर में प्रवेश करने के बाद सुकरौली में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वरुण जायसवाल, संजीव जायसवाल, गंगाधर मिश्र,कृष्णा जायसवाल, सत्यप्रकाश मद्देशिया,सत्येंद्र पाठक, सत्यप्रकाश गुप्ता,प्रिंस जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पटहेरिया स्थित भाजपा के मंडल कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही कोई संगठन मजबूत होता है। अध्यक्षता अमलेश तिवारी व संचालन अभिषेक तिवारी ने किया। इस मौके पर पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, कन्हैया शर्मा, श्रीनिवास राय, धर्मेंद्र मणि, राहुल पांडेय, ऋतिक उपाध्याय, रामबिलास उपाध्याय, हरेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ, धीरज शर्मा, राजीव कुमार, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। यहां से अपने पैतृक गांव पुरैना कटेया पहुंवे,जहां राजेश पांडेय, सत्यानंद मिश्र, संतोष खरवार,मिथलेश मद्धेशिया आदि ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें