फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर लोगों ने दिया धरना

Fri, 18 Apr 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव घोघरा में बुधवार की देर रात 7:30 बजे कुछ अराजक तत्वों ने डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया था। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे दलित समाज के लोग आक्रोशित होकर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के पास धरने पर बैठ गए। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अयोध्या भाई ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को खंडित करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसे कृत्य करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रशासन कार्रवाई करें।
मौके पर रात से ही तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक को दी। कुछ देर बात मौके पर पहुंचे अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें