फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Fri, 18 Apr 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के कसया क्षेत्र के नवगांवा में मां काली की मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता और मनोनीत सभासद नीरज सिंह बिट्टू मौके पर पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी व क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह से बात की। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यह घटना 14 अप्रैल की रात की बताई गई है, जिसकी शिकायत पूर्व सैनिक मस्तराज गुप्ता ने स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने गांव के कुछ युवकों पर मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि काली माता का मंदिर दलित बस्ती के पास स्थित है। मस्तराज के अनुसार, पहले मंदिर में छोटी मूर्तियां थीं, जिन्हें बार-बार तोड़ा जा रहा था। ग्रामीणों के आग्रह पर बड़ी मूर्ति की स्थापना की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ दलित मंदिर के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। प्रशासन ने जिलाधिकारी के आदेश तक इसकी स्थापना पर रोक लगा दी थी। मस्तराज का मानना है कि इसी बात से नाराज होकर मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान शैलेश जायसवाल ने कहा कि यह हरकत किसी अज्ञात शराबी की थी, जिसने पत्थर मारकर मूर्ति को थोड़ा नुकसान पहुंचाया। हालांकि मूर्ति की मरम्मत कर दी गई है।
नीरज सिंह बिट्टू ने बताया कि प्रशासन ने उनके पहुंचने से पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था। प्रशासन और ग्राम प्रधान के सहयोग से 24 घंटे के अंदर मंदिर के चबूतरे के पुनर्निर्माण का आश्वासन भी दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें