फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बांसी नदी में डूब रहे युवक को लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के शिवाघाट स्थित बांसी नदी में शनिवार को तीन युवक रील बनाने पहुंचे। इसमें 20 वर्षीय एक युवक नदी में डूबने लगा। युवक को डूबते देख वहां अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों ने किसी तरह डूब रहे युवक को बचा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के सुमही निवासी 20 वर्षीय सूरज वर्मा नदी में उतर कर रील बनवा रहा था। रील बनाते-बनाते वह नदी के गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। उसके साथ अन्य युवकों ने शोर मचाया तो नदी घाट पर अंतिम संस्कार में आए कुछ लोगों ने नदी में कूद गए और किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाल कर सेवरही सीएचसी भेजवाए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजवा दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी हालत में सुधार बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें