फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवविवाहिता ने लगाया पति समेत छह पर हत्या की कोशिश का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थानाक्षेत्र में एक नवविवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित नवविवाहिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवविवाहिता प्रियंका मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 14 माह पहले हरिहर पट्टी गांव निवासी मुकेश मद्देशिया के साथ हुई। आरोप है कि पति मुकेश, ससुर हरेंद्र, सास मालती देवी, देवर संदेश, देवरानी जूही, देवर आदेश समेत परिवार के लोग नकदी और डाइनिंग टेबल आदि की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। बीते 14 जुलाई की रात घर में लगे कैमरे बंद कर दिए गए और कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस घटना की सूचना उसने अपने भाई को फोन कर दी। इसके बाद उसके भाई आकाश, सुनील व सोनू मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में एसओ चंद्रभान सिंह ने बताया मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें