पडरौना। गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट के बदलाव को लेकर सेवरही नगर पंचायत के लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले जिस एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे किया गया था उसी पर काम किया जाए। लोगों ने नए सर्वे पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि पहले एक्सप्रेसवे का सर्वे दो बार हाे चुका है। दोनों बार एक्सप्रेसवे को नगर पंचायत के घनी आवादी वाले क्षेत्र के बाहर रखा गया था। उस समय खेती की भूमि के साथ सरकारी भूमि क अधिग्रहण का प्रस्ताव था, जिससे आबादी को नुकसान नहीं होता। हालांकि नए सर्वे में एक्सप्रेसवे का रूट नगर पंचायत के बीच से प्रस्तावित किया गया है।
नगर पंचायत सेवरही के लोगों का कहना है कि यदि नया रूट लागू होता है तो नगर पंचायत दो हिस्सों बट जाएगा जिससे सैकड़ो मकान दुकान प्रवावित होंगे और कई परिवार बेघर हो जाएंगे।