पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर रविवार की समय उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक महिला एक छोटे बच्चे को लेकर भागने लगी।लोगों ने महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
तरया थाना क्षेत्र की एक महिला सड़क किनारे स्थित शाहिद के घर पहुंचकर उसके डेढ वर्ष के बच्चे को लेकर भागने लगी। यह देख परिजन ने शोर मचाना शुरू किया और महिला के पीछे भागे। बताया जा रहा है कि लोगों को देखकर महिला ने बच्चे को सड़क पर फेंकने का प्रयास किया लेकिन किसी तरह उसे बचा लिया गया। लोगों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पटहेरवा एसओ प्रविंद कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।