फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक को बुलाकर चाय की दुकान पर पिटाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा स्थित एक चाय की दुकान पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। कोहरगड्डी गांव निवासी हैदर अली ने आरोप लगाया है कि रविवार दोपहर कुछ युवकों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई की। उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हैदर अली ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह स्कूल में ध्वजारोहण कार्यक्रम से लौट रहा था। रास्ते में वह कोटवा बिजली उपकेंद्र के बगल स्थित चाय की दुकान पर पानी और चाय पीने के लिए रुका। आरोप है कि दुकान के अंदर लगे कपड़े के पर्दे से हाथ पोछने के दौरान वहां पहले से बैठे एक युवक ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। हैदर अली के अनुसार, उस युवक ने फोन करके कुछ अन्य युवकों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसे लात-घूंसों से पीटा। दुकानदार और राहगीरों ने बीच-बचाव कर हैदर अली को हमलावरों से बचाया। हैदर अली ने पुलिस को बताया है कि घटना की पुष्टि चाय की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हो सकती है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि यह दो युवकों के बीच विवाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें