दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही के शिव-पार्वती मंदिर के छठ घाट पर एक दर्जन छठ वेदियों को तोड़े जाने से नाराज लोगों ने मंगलवार को धरना दिया।
वेदियों को तोड़े जाने से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। धरना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर आ गई और नाराज लोगों को समझा-बुझाकर यह आश्वासन दिया कि मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तोड़े गए वेदियों का पुन: निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद लोगों का आक्रोश शांत हो सका। मंगलवार को सत्ताधारी दल के एक नेता दुदही के छठ घाट पर पहुंचे और छठ वेदियों को फावड़ा से मारकर तोड़ने लगे। यह देखकर के स्थानीय लोग और व्यापारी आक्रोशित हो गए। पूछे जाने के दौरान वेदी तोड़ रहे नेता और स्थानीय लोगों के बीच झड़प होने लगी। इससे नाराज लोग धरना पर बैठ गए। सूचना पर आई विशुनपुरा थाने की पुलिस ने शांति व्यवस्था बहाल करते हुए आरोपी नेता को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद व्यापारी व स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग करने लगे।