फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जतिगत राजनीती का अब भविष्य समाप्त, 2017 से पहले अंधेरे में था UP, आज बिजली आती है, जाती ही नहीं: मौर्य

Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

डिप्टी सीएम, शनिवार को फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा और तमकुहीराज में एक निजी स्कूल के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री को विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है। वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि तब प्रदेश में बिजली आती नहीं थी, जबकि आज बिजली जाती नहीं है।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सम्बोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पर आधारित है, जबकि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले दलों का भविष्य अब नहीं बचा है। ऐसे दल वर्ष 2027 तक समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को भ्रष्टाचार के दलदल से बाहर निकाला है और अब जातिवाद की राजनीति से भी मुक्त कराने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन


एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की सफलता के बाद प्रदेश सरकार अब एक जिला-एक व्यंजन योजना को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों की पहचान कर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के माध्यम से कैंटीन संचालन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और देश-विदेश में विपणन की व्यवस्था की जाएगी।

वह शनिवार को फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा और तमकुहीराज में एक निजी स्कूल के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री को विपक्ष स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

इसी मानसिकता के चलते हाल के दिनों में लोकसभा में प्रधानमंत्री को बोलने नहीं दिया गया, जो विपक्ष की नकारात्मक सोच को दर्शाता है। वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि तब प्रदेश में बिजली आती नहीं थी, जबकि आज बिजली जाती नहीं है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कभी भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने डीबीटी व्यवस्था लागू कर इसे पारदर्शी बनाया। उन्होंने कहा कि पहले एक रुपये में से मात्र 15 पैसा गरीब तक पहुंचता था, जबकि आज सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है।

महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है। इन प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सरकार उत्पादन की जिम्मेदारी समूहों और महिलाओं को सौंप रही है तथा विपणन की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, जनपद की प्रभारी शकुंतला चौहान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय तथा विधायक डॉ. असीम कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

इस दौरान विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा और पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें