फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बन रहा पार्क

Wed, 15 May 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय राजमार्ग-28 व 28-बी के बीच चल रहा पौधरोपण
विज्ञापन


-विभिन्न प्रजातियों के पौधे और प्लास्टिक बोतल का हो रहा उपयोग

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कुशीनगर में जल्द ही एक स्मार्ट और ब्यूटीफुल पार्क दिखेगा। यह कुशीनगर पहुंचने वाले आगंतुकों को लुभाएगा और आकर्षण का केंद्र भी बनेगा। यह अनोखी पहल नगरपालिका परिषद कुशीनगर की ओर से की गई है। कुछ काम पूरे हुए हैं, कुछ अधूरे पड़े हैं। उन्हें तेजी से पूर्ण किया जा रहा। विकसित होने के बाद वेस्ट टू वंडर पार्क की थीम लिए नजर आएगा।

कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 28 व 28-बी के बीच यानी कसया से पडरौना जाने वाले मार्ग स्थित कुशीनगर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास खाली पड़े स्थल को वेस्ट टू वंडर पार्क की थीम पर विकसित किया जा रहा है। पार्क का क्षेत्रफल तो बहुत कम है, लेकिन उसके विकसित करने में पानी के खाली बोतल का उपयोग किया जा रहा है। यानी यह पर्यावरण के लिए भी सकारात्मक संदेश देगा। गोरखपुर से आए पार्क को विकसित करने में जुटे माली विजय ने बताया कि पार्क में छोटे बड़े 50 विभिन्न प्रजातियों के शोभाकारी पौधे,फूल व पत्तियां युक्त का रोपण किया जा रहा है। बताया कि विकसित होने के बाद यह पडरौना, कुशीनगर बिहार और गोरखपुर समेत हर किसी को लुभाएगा जो यहां से गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

-कसया-पडरौना मार्ग स्थित बीच में खाली पड़े स्थल को पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्थल को पेड़-पौधों के रोपित कर सजाने व संवारने का काम चल रहा है। कम से कम जगह धरातल पर पौधरोपण जिले में नजीर बनेगा। कोशिश है कि इसे सूक्ष्मता से भव्यता दी जाए। -शैलेंद्र कुमार मिश्र,ईओ, कुशीनगर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें