फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मणिपुरम में बन रहा पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के मणिपुरम वार्ड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाराणा प्रताप पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क बनने से क्षेत्र के बच्चों, बुजुर्गों और संगीत प्रेमियों को एक ही स्थान पर मनोरंजन एवं सैर-सपाटे की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से तैयार की गई योजना के अनुसार पार्क में बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक झूले, बुजुर्गों के बैठने के लिए व्यवस्था, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और संगीत प्रेमियों के लिए म्यूजिक सिस्टम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। पार्क को आकर्षक हरियाली और आधुनिक लाइटिंग से भी सजाया जाएगा। बताया जा रहा है कि नगर का अपनी तरह का पहला आधुनिक पार्क होगा, जिस पर लगभग 61 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। इसके निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
नगरवासियों ने बताया कि कसाडा चौक के समीप पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर मनोरंजन स्थल मिलेगा और नगर की सुंदरता के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सभासद प्रताप राव ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त पार्क बनने से शहर की पहचान मजबूत होगी और लोगों को सैर व मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि पार्क का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिससे वार्डवासियों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। यह पार्क अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होगा। इसमें संगीत सहित अन्य संसाधन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें