तुर्कपट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिघवापट्टी चौराहे पर बृहस्पतिवार को दोपहर में स्कूली बस में सवार एक छात्रा के साथ छेड़खानी एवं चालक के साथ एक युवक के मारपीट का मामला शनिवार की शाम नया मोड़ ले लिया। बस चालक की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि शुक्रवार की शाम से शनिवार की दोपहर तक माधुरिया चौकी से लगायत थाना पर स्कूल प्रबंधक, छात्रा के पिता, बस चालक से कई दौर की वार्ता चली। पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती फाजिलनगर के गढ़हिया मोड़ के पास एक विद्यालय में कक्षा 11वीं में पढ़ती है।विद्यालय का वाहन दोपहर बच्चों को जगह–जगह छोड़ कर डिघवापट्टी चौराहे पर ज्यों पहुंचा। पहले से वहां पर खड़ा दूसरे समुदाय का एक युवक द्वारा वाहन से सरेआम छात्रा को खींचने एवं वाहन के चालक को नाली में धकेल कर मारने पीटने की बात सामने आई।
चालक ने इसकी सूचना डायल 112 को दिया। पुलिस ने छात्रा व चालक का बयान लिया एवं तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष को पूरी घटना से अवगत कराया। पुलिस ने विद्यालय के संचालक, आरोपी युवक के परिजन, छात्रा के पिता, बस चालक से शुक्रवार की शाम से लेकर शनिवार तक पुलिस ने वार्ता की। उच्चाधिकारियों तक मामले की पेशी हुई। इसके पहले थाने पर स्कूल संचालक, स्कूली बस चालक और छात्रा के पिता को बुलाकर पुलिस काफी देर तक समझाया। इसके बाद एसपी के पास लेकर गई। अंततः गुरुवालिया टोला महुआरी के बस चालक हाशिमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवालिया गांव के तशरीफ़ को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में एसओ स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि बस चालक की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर एक युवक गिरफ्तार किया गया है।