फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शुद्ध पेयजल के लिए कवायद शुरू शहर में बिछेगी नई पाइपलाइन

विज्ञापन
देवरिया के भुजौली काॅलोनी में बिछाई जा रही पाइप। संवाद               
विज्ञापन
देवरिया। अमृत योजना के तहत शहर के पुराने 25 वार्डों में पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पुरानी पाइप लाइन की जगह नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसको नालियों से दूर रखा जाएगा। इससे इंदौर जैसी घटना की पुनरावृत्ति को यहां होने से रोका जाएगा। वहीं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति इन वार्डोंं में सुनिश्चित हो सकेगी। शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए करीब दो सौ किमी पाइप लाइन बिछाई गई है। इसमें से करीब 20 प्रतिशत पाइपलाइन सीमेंटेड या लोहे की है। बाकी की पाइप लाइन पीवीसी की हैं। यह सब ब्रांच पाइप लाइन हैं।
विज्ञापन

इनमें बहुत सी पाइप लाइन बीते चार से पांच दशक पुरानी हैं। इतनी पुरानी पाइप लाइन के चलते अक्सर पाइप में लीकेज आदि की संभावना बनी रहती है। इसके चलते शुद्ध पानी का दावा फेल होता रहता है। अब नगर विकास विभाग ने इन पाइप लाइन को नई पाइप लाइन से बदलने का अभियान शुरू किया है।
नगर के पुराने सभी 25 वार्डों में अमृत भारत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का निर्णय लिया गया है। इसे दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में नगर के 13 वार्डों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके पूरा होने जाने के बाद बाकी के 12 वार्डों में पाइप लाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


इन वार्डों में बिछाई जा रही पाइप लाइन
पहले चरण में नगर पालिका के पुराने वार्डों में से 13 वार्डों में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसमें से देवरिया खास पूर्वी, मुंशी गोरखनाथ टोला, राघवनगर पूर्वी, अबूबकर नगर उत्तरी, आचार्य रामचंद्र शुक्ल नगर, सिंधी मिल कालोनी, सोमनाथ नगर, रामगुलाम टोला पूर्वी व पश्चिमी, रामनाथ देवरिया उत्तरी व दक्षिणी, उमानगर वार्ड शामिल हैं। इसके अलावा अवशेष 12 वार्डों में अगले चरण में पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें