पडरौना सुभाष चौक पर मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत पर शांति के लिए कैंडल मार्च निकालते लोग।
पडरौना। युवाओं ने मंगलवार की शाम करीब छह बजे शहर में कैंडल मार्च निकाला। संतकबीरनगर जिले के मगहर क्षेत्र के रसूलाबाद में हुए सड़क हादसे में दिवंगत धनंजय पांडेय व शंभू मिश्र को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू की अगुवाई में युवाओं ने शहर के सुभाष चौक से कैंडल मार्च निकाकर कठकुइयां रोड स्थित गांधी पार्क पहुंचे। वहां कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान निरंजन सिंह, नीतिश सिंह, शुभम पाठक, सत्यम पाठक, किशन चौधरी, अजहरुद्दीन अंसारी, उपेंद्र कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, सुमित चौहान, सौरभ मिश्रा, खुशियाल यादव, राहुल यादव, पवन कुशवाहा, रितेश कुशवाहा, आदर्श दीक्षित आदि मौजूद रहे।